Chhollywood

"नई मिठावय" सॉन्ग ने कुछ ही दिनों में 100k पूरे किए

 एम डी इंटरटेनमेंट सीजी यू ट्यूब चैनल के बैनर तले बनी पारिवारिक एलबम सॉन्ग नई मिठावय ने किए 100k, किसी भी चैनल के लिए यह आंकड़ा एक सुखद अनुभव कराता है। लगता है यह आंकड़ा निर्माता दिनेश साहू के लिए भी खुशी लेकर आया होगा।इस एलबम की सफलता को देखते हुए श्री साईं स्टूडियो रायपुरा मे 100k होते ही केक सेलिब्रेशन भी किया गया। लगता है यह आंकड़ा निर्माता दिनेश साहू के लिए भी खुशी लाया होगा।अच्छा स्टार कास्ट होने की वजह से भी इस चैनल को फायदा मिला,वैसे ये गाना बहुत अच्छा बन पड़ा है। गाने को पब्लिक खूब पसंद कर रही है, पति पत्नी के बीच पारिवारिक नोंक झोंक को दर्शाता यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है, इस गाने मे करन खान और मोना सेन ने जीवंत अभिनय कर सबका मन मोह लिया है। विडियो मे निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू भी नजर आ रहे हैं,और खास बात यह भी की करन खान के दोनो बेटियां भी अभिनय की है।गीत अशोक तिवारी ने लिखें हैं जिनके लिखे गीत वर्तमान समय में धूम मचा रहे हैं,संगीत पं विवेक निलेश शर्मा ने दिया है गायिकी मे विवेक शर्मा ने अपनी आवाज का जादू एक बार फिर बिखेरा है तो दूसरी ओर फीमेल सिंगर् शिवानी जघेल ने भी कमाल की आवाज दी है एक मुलाकात में दिनेश साहू ने बताया कि यह सॉन्ग बहुत जल्द मिलियन क्लब मे शामिल होगी ऐसी उन्हें उम्मीद है। स्मार्ट सिनेमा की तरफ से एम डी इंटरटेनमेंट को नई मिठावय की सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।

Leave Your Comment

Click to reload image