Award
स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड 2025*
14-May-2025
179
*स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड 2025*
रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की ऐतिहासिक फिल्म घर द्वार (1965) की सह-निर्मात्री स्व. श्रीमती चंदकली पांडे की 75वीं जयंती के अवसर पर स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड 2025 का आयोजन अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती, रायपुर में संपन्न हुआ।जिसमें वर्ष 2024 में रिलीज़ हुए वीडियो म्यूजिक एलबम्स कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत जगत के उभरते और अनुभवी कलाकारों, तकनीशियनों और रचनाकारों को विशेष सम्मान दिया गया। स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड में मुख्य अतिथि नीरज निगम के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश पांडेय ने की, विशिष्ट अतिथि में संतोष कुर्रे, गौतम कुमार, रिंकू रजा, दिग्विजय शर्मा, राजेन्द्र सिन्हा, बंशी अग्रवाल शामिल हुए। एलबम अवार्ड के लिए ज्यूरी में इरफान खान (फिल्मकार), उत्तम मंडल (मंडल ग्राफिक्स) थे।
अवार्ड विनर
बेस्ट एलबम
हम तो आदिवासी हन
बेस्ट गीतकार
चंदन दीप (मोर जान बर पावडर)
बेस्ट संगीतकार
सोहेल रंगारी, चंदन दीप (मोर जान बर पावडर )
बेस्ट अरेंजर:
त्रिभुवन साहू (मोर जान बर पावडर)
बेस्ट ऑडियोग्राफर:
परवेज खान ( हम तो आदिवासी हन )
बेस्ट गायक (मेल):
हिरेश सिन्हा (हम तो आदिवासी हन)
बेस्ट गायक (फीमेल):
कंचन जोशी ( दिल म तोर मया)
बेस्ट निर्देशक
चंदन दीप ( मोर जान बर पावडर )
बेस्ट एडिटर
भूमित साहू (हम तो आदिवासी हन)
बेस्ट स्टोरी/स्क्रीन प्ले
चंदन दीप (मोर जान बर पावडर)
बेस्ट एक्ट्रेस
आकांक्षा बंजारे ( खिंच ले फोटो )
बेस्ट एक्टर
जागेश वर्मा ( दिल म तोर मया )
बेस्ट सिनेमाटोग्राफर
भूमित साहू (हम तो आदिवासी हन)
बेस्ट कोरियोग्राफर
वी सागर & भूषण साहू (मया वाला टूरा )
बेस्ट डांस ग्रुप
क्यूंस ऑफ बस्तर (मया वाला टूरा)
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर (संयुक्त)
अर्जेंट गुलशन (मया वाला टूरा)
जयश कामवारूपव ( आंखी म लुका लुहं )
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर
राकेश यादव एवं टीम ( हम तो आदिवासी हन)
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट
सृष्टि साहू ( मया वाला टूरा )
---
रंगंझाझर अवार्ड 2025
11-Mar-2025
293
रंगझांझर अवार्ड 2025... छत्तीसगढी फिल्म्स अवार्ड शो रंगझांझर में इनको मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार। रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ छत्तीसगढी फिल्म एवार्ड शो में बेस्ट फिल्म मोर छइयां भुइंया 2 को व बेस्ट निर्देशक का अवार्ड सतीश जैन को दिया गया। बेस्ट एक्टर लक्षित झांजी व बेस्ट एक्ट्रेस रही दीक्षा जायसवाल तो सर्वश्रेष्ठ खलनायक बने पवन गुप्ता भिलाई (यश संवाद)।
एचडी प्रोडक्शन और छत्तीसगढ़ी फिल्म इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के बेनर तले आयोजित 16 वां छत्तीसगढी फिल्म एवार्ड शो रंगझाझर का आयोजन शनिवार 8 मार्च को नगर के भिलाई होटल के पास सिविक सेंटर स्थित हैलिपैड ग्राण्डड में मड़ई मेला आयोजन स्थल पर हजारों दर्शकों की उपस्थिति में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे, इस दौरान उनकी धर्मपत्नी रजनी बघेल विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुई।
इनको मिला सर्वश्रेष्ठ अवार्ड
लाईफ एचीवमेंट अवार्ड – कैमरामैन दिनेश ठक्कर
सर्वश्रेष्ठ फिल्म – मोर छइंहा भुईया 2
बेस्ट एक्टर्स – दीक्षा जायसवाल (फिल्म छइया भुईया 2)
बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन
बेस्ट एक्टर – लक्षित झांजी (जवानी जिंदाबाद)
बेस्ट खलनायक – पवन गुप्ता (फिल्म तीजा के लुगरा 2)
बेस्ट खलनायिका – दीपाली पांडे (फिल्म मोर बाई हाई फाई)
सर्वश्रेष्ठ गायक- अनुराग शर्मा
सर्वश्रेष्ठ गायिका – चम्पा निषाद
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – ओमी स्टाईलो (फिल्म हंडा)
बेस्ट एक्शन – मोहित साहू (फिल्म चन्दा मामा)
बेस्ट कमेडियन- हेमलाल कौशल (फिल्म का ईही ला कईथे मया)
बेस्ट कैमरामैन – सिद्धार्थ सिंह (फिल्म मोर छइंहा भुईया)
बेस्ट कॉस्ट्यूम – सरिता जैन (फिल्म मोर छइंहा भुइंया 2)
सर्वश्रेष्ठ गीतकार- विष्णु कोठारी (फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2)
बेस्ट स्टोरी- सतीश जैन (फिल्म मोर छईहा भुईया 2)
बेस्ट डॉयलॉग- गंगा सागर पंडा (फिल्म जवानी जिंदाबाद)
बेस्ट स्क्रीन प्ले- भारती वर्मा (फिल्म डॉलिंग प्यार…..2)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – अमलेश नागेश (फिल्म हाण्डा)
बेस्ट डेब्यू लीड एक्टर – दीपक साहू (फिल्म मोर छइंहा भुइंया 2)
बेस्ट डेब्यू लीड एक्ट्रेस – ज्योत्सना ताम्रकार (फिल्म जवानी जिंदाबाद)
बेस्ट चाईल्ड आर्टिस्ट – दर्शन जैन (फिल्म मोर छइंहा भईया 2)
बेस्ट चाईल्ड आर्टिस्ट गर्ल- बेबी सुन्दरानी (फिल्म का ईही ला कईथे मया)
बेस्ट डेब्यू म्यूजिक डायरेक्टर – तुषारकांत वर्मा (फिल्म चन्दामामा)
बेस्ट सर्पोर्टिंग एक्टर – क्रांति दीक्षित (फिल्म माटी पुत्र)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- अंजलि सिंह (फिल्म माटी पुत्र)
सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता – अनुपम वर्मा (फिल्म मोर बाई हाई फाई)
सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री – सुमित्रा साहू (फिल्म मोर छईहा भुईया 2)
बेस्ट एडिटर- गौरांग त्रिवेदी
बेस्ट कोरियोग्राफर – राजा शेन्द्र (फिल्म डार्लिंग प्यार …2)
बेस्ट ऑडियो- नीरज वर्मा
बेस्ट मेकपमेन- कांता
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर- बेनेडिक्स फ्रांसिस (फिल्म डार्लिंग प्यार…..2)
बेस्ट पोस्टर डिजाईनर- उत्तम मंडल
बेस्ट एन्फल्यूएंसर यूटयूबर – मुकुल, सोना व नितिन।
एलबम कटेगरी में इनको मिला सर्वश्रेष्ठ अवार्डः-
बेस्ट जोड़ी करण खान, योगिता मढरिया (गाना कोसा के साड़ी)
बेस्ट एक्टर- करण खान गाना झुमका ले दे ना ओ राजा
बेस्ट एक्ट्रेस – अकांक्षा गाना आजा मजा मार ले
बेस्ट डायरेक्टर- करण खान सपना के घर
बेस्ट लेडी सिंगर- करिश्मा खान (गाना कोसा के साड़ी)
बेस्ट गीतकार – अशोक तिवारी (गाना सोन मछरी)
बेस्ट सिंगर- श्री सारवा
बेस्ट कोरियोग्राफर – चंदन दीप (गाना लकर धकर)
बेस्ट एलबम – आजा मजा मार ले
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – परवेज खान (गाना हमन आदिवासिन हन)
बेस्ट प्रोडक्शन- सोनी प्रोडक्शन (गाना करहूं मैं तोर)
सम्मान प्राप्त करने वाले रंगकर्मी: छत्तीसगढ़ नाटय रंग सम्मान
निर्देशक देवू राय चौधरी लाईफ टाईम एचिवमेंट
अनिता उपाध्याय
सुचिता मुखर्जी
सुमिता बासू पाटिल
निर्देशक मणिमय मुखर्जी
निर्देशक रूद्रमूति
योगेन्द्र चौबे खैरागढ
अजय उमरे खैरागढ़
पी पी बब्लू विश्वास
सुप्रियो सेन
राकेश बम्बार्डे
स्मार्ट सिनेमा एल्बम अवार्ड में छतीसगढ़ी फ़िल्म "सिंदूर"के पोस्टर का हुवा विमोचन ... रायपुर... स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवॉर्ड का आयोजन छत्तीसगढ़ी फ़िल्म जगत की जननी एवं ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म घर-द्वार 1965 की सह-निर्मात्री स्व. श्रीमती चंद्रकली पांडेय की 73वीं जयंती पर उनकी स्मृति में सुपुत्र जयप्रकाश पांडेय द्वारा नये वर्ष में एक जनवरी रविवार को नवा रायपुर स्थित श्री सौभाग्यम ऑडिटोरियम में किया गया। आयोजक ने बताया कि स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवॉर्ड में 18 कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया जिसमें वर्ष 2022 का बेस्ट सांग ऑफ द ईयर 'मोहनी' को प्रदान किया गया जो वर्ष 2022 का सर्वाधिक चर्चित वीडियो एलबम रहा। अवॉर्ड समारोह में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ी सिनेमा इंडस्ट्री से फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक, सतीश जैन, मनोज वर्मा, जयप्रकाश पांडेय, जी. स्वामी, सुश्री मोना सेन वरिष्ट कलाकार, दिव्या नागदेव, संतोष कुर्रे व संदीप तिवारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के साथ ज्यूरी सदस्य फिल्मकार अनुपम वर्मा शामिल थे छालीवुड से जुड़े अन्य लोगो के द्वारा विजेताओं को अवार्ड प्रदान किया
18-Mar-2023
707
स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवॉर्ड का आयोजन छत्तीसगढ़ी फ़िल्म जगत की जननी एवं ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म घर-द्वार 1965 की सह-निर्मात्री स्व. श्रीमती चंद्रकली पांडेय की 73वीं जयंती पर उनकी स्मृति में सुपुत्र जयप्रकाश पांडेय द्वारा नये वर्ष में एक जनवरी रविवार को नवा रायपुर स्थित श्री सौभाग्यम ऑडिटोरियम में किया गया।
आयोजक ने बताया कि स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवॉर्ड में 18 कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया जिसमें वर्ष 2022 का बेस्ट सांग ऑफ द ईयर 'मोहनी' को प्रदान किया गया जो वर्ष 2022 का सर्वाधिक चर्चित वीडियो एलबम रहा। अवॉर्ड समारोह में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ी सिनेमा इंडस्ट्री से फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक, सतीश जैन, मनोज वर्मा, जयप्रकाश पांडेय, जी. स्वामी, सुश्री मोना सेन वरिष्ट कलाकार, दिव्या नागदेव, संतोष कुर्रे व संदीप तिवारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के साथ ज्यूरी सदस्य फिल्मकार अनुपम वर्मा शामिल थे छालीवुड से जुड़े अन्य लोगो के द्वारा विजेताओं को अवार्ड प्रदान किया। अवॉर्ड समारोह में कलाकारों के द्वारा मंच पर प्रस्तुस्तियाँ दी गई अवार्ड में आगामी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म * सिंदूर * का पोस्टर का विमोचन सतीश जैन जी, मनोज वर्मा जी, मोना सेन जी, जय प्रकाश पांडे, संतोष कुर्रे, दिव्या नागदेव, स्मार्ट सिनेमा संपादक पी एल एन लक्की जी के द्वारा बड़े धूम - धाम से किया गया फिल्म बहुत जल्द आप सभी के नजदीकि सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी l
इस फिल्म के खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में पहेली बार बहुत से यूट्यूबरो को फिल्म में अभिनय करने का मौका दिया गया है, सिंदूर फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने होगी l स्मार्ट सिनेमा मुजिकल अवॉर्ड में सिंदूर फिल्म के लीड हीरो अजय साहू और सिंदूर फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर युवराज साहू को उनके विशेष सहयोग के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया l सिंदूर फिल्म की पोस्टर का विमोचन इतने बड़े पैमाने पर इतनी बड़ी और जानी माने हस्थियो के हाथो से संपन्न होना उत्साह का विषय रहा l
पोस्टर विमोचन मे सिंदूर फिल्म टीम के डायरेक्टर राजेश तिवारी अभिनेता अजय साहू, जागेश वर्मा ,अभिनेत्री अनिता बरेठ, रूपा चौधरी प्रोडक्शन मैनेजर युवराज साहू सहायक कलाकार नम्रता देशमुख, अंजू बेबी, संजीव यादव, पिंकी, पूजा टांडेकर साहू कॉमेडियन मोहन चौहान, झरेश यादव, सिंगर कंचन जोशी सुनील सोनी, कैमरामैन राज ठाकुर उपस्थित थे l स्मार्ट सिनेमा संपादक पी एल एन लक्की जी इवेंट ऑर्गेनाइजर दीपक श्रीवास्तव भी साथ थे l इस फिल्म के निर्माता श्री कृष्ण कुमार साहू (तुस्मा)शिवरीनारायण से है l
Chhollywood
Culture
राष्ट्रीय रंगमंच कार्यशाला शुभारंभ
01-Aug-2025
94
सजेगा संगीत और नृत्य का भव्य मंच "शाश्वतम 2025"
01-Apr-2025
410
Chhattisgarh
चाट लाउंच ने अपना पहला आउटलेट खोला
22-Aug-2025
60
आला रे आला गोविंदा आला कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
13-Aug-2025
55
National
Star Poster
स्मार्ट सिनेमा
17-Mar-2023
472
Cinema Tv
Magazine
स्मार्ट सिनेमा, फरवरी 2023
18-Mar-2023
387
स्मार्ट सिनेमा, फरवरी 2023
18-Mar-2023
384
स्मार्ट सिनेमा, फरवरी 2023
18-Mar-2023
353