अब तक क्यों नहीं बनी थी शीतला माता पर फिल्म*
09-Oct-2025
57
*अब तक क्यों नहीं बनी थी शीतला माता पर फिल्म*
*गाँव के लोक कलाकार का फिल्म निर्माता तक का सफर*
निर्माता – लेखक – अभिनेता – सिंगर – गीतकार– संगीतकार – लिलेश्वर सिन्हा
बेमेतरा जिला के अंतर्गत साजा तहसील के छोटे से गाँव धौराभाठा में जन्मे Lileshwar सिन्हा ने बनाया धार्मिक फिल्म l
धार्मिक सामाजिक कार्यों मे रुचि रखने वाले लिलेश्वर सिन्हा ने बताया कि सिनेमा जगत मे धार्मिक फ़िल्में बनना कई वर्षों से लगभग बंद हो गया है l chhattisgarh मे तो बनता ही नही इसलिए उन्होंने धार्मिक फिल्म बनाने का निश्चय किया l lileshwar सिन्हा का मानना है कि धार्मिक फिल्म से समाज मे
बच्चों में व मनुष्य मे सकारात्मक विचारों ka विस्तार होता है एवं समाज में सौहार्द्र वातावरण बनता है l शीतला माता धरती मे गांव की प्राचीन देवी है, आम जनता का इन देवी माँ से ज्यादा जुड़ाव है, इसीलिए शीतला माता के विषय को धार्मिक फिल्म के लिए चुना l
यह बात वाकई सोचने पर विवश करती है कि धरती मे मनुष्यों की बसावट के समय से शीतला माता की मान्यता चली आ रही है. एक ओर जहां हिन्दू देवी देवताओं एवं बड़े बड़े मंदिरों का विस्तार हुआ लेकिन शीतला माता पर किसी का ध्यान नही गया.
लिलेश्वर सिन्हा ने बताया कि शीतला माता बहुत सरल देवी है जिनकी कोई विशेष पूजा विधि या कर्मकांड नहीं है. शिव भगवान की तरह शीतला माता भी एक लोटा जल से भक्त पर प्रसन्न हो जाती है.