कामयाबी का सफरनामा : फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में मोहित साहू एक ब्रांड
26-Oct-2025
66
छत्तीसगढ़ सिनेमा को पूरे भारत वर्ष में एक नई पहचान दिलाने की पहल
एक छोटे से गाँव में पले-बढ़े मोहित का सपना था कि वे एक दिन कुछ बड़ा करने और इसी विचार ने उन्हें फ़िल्म निर्माता बनने का रास्ता सुझाया, लेकिन उनके पास न तो संसाधन थे, ना ही फ़िल्म निर्माण का अनुभव और न ही कोई गॉडफादर उनके पास था तो सिर्फ़ उनका जुनून, मेहनत और सपनों को हकीकत में बदलने का दृढ़ संकल्प ने सफलता की अद्भुत मिसाल पेश किया है। एन माही फिल्म प्रोडक्शन के साथ ही एन माही ओटीपी ऐप और मां मालती देवी फाउंडेशन को भी संचालित कर रहे हैं। एक ओर जहां लोग पढ़ लिख कर नहीं पहुंच पाते वहा वो अपने बुद्धि और दूरदर्शिता के कारण पहुंच गए। 27 अक्टूबर, सोमवार 2025 को निर्माता मोहित साहू का जन्मदिन के अवसर बधाई देने उनके प्रशंसक की उमडे़गी सैलाब। वही आज एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप को भी पूरे एक साल पूरे हो गए हैं, जिसका पहला वर्षगांठ मनाने की भव्य तैयारी भी की गई है। दूसरों से एक कदम आगे बढ़कर ना केवल छत्तीसगढ़ी भाषा, बल्कि हिंदी,उड़िया,बंगाली, गुजराती, सिंधी, भोजपुरी भाषा को भी तवज्जो दिया और एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप को छत्तीसगढ़ की सीमा से पार मनोरंजन को दिगर प्रादेशिक क्षेत्रों में भी प्रसारित कर इसे प्रत्येक व्यक्ति, हर वर्ग के लिए अनुकूल बनाया।
ओटीटी ऐप के लिए सात भाषाओं में फिल्म का जोखिम उठाया
इतना ही नहीं मोहित साहू द्वारा मनोरंजन में समानता और सद्भाव को भी स्थान देते हुए दूसरों से एक कदम आगे बढ़कर ना केवल छत्तीसगढ़ी भाषा, बल्कि हिंदी,उड़िया,बंगाली, गुजराती, सिंधी, भोजपुरी भाषा को भी तवज्जो दिया और एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप को छत्तीसगढ़ की सीमा से पार मनोरंजन को दिगर प्रादेशिक क्षेत्रों में भी प्रसारित कर इसे प्रत्येक व्यक्ति, हर वर्ग के लिए अनुकूल बनाया। ऐसा वही लोग करते हैं, जो लोगों के एंटरटेनमेंट की जरूरतों को, उनके मनोरंजन के अधिकार को समझ पाते हैं, यह बात मोहित साहू में नेचुरली तौर पर है, इसलिए उन्होंने ना केवल एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप लिए जोखिम उठाते हुए फिल्मों का निर्माण किया, बल्कि अपनी महंगी फिल्मों जैसे जानकी भाग - 1 को जगह देकर मनोरंजन के द्वार सब के लिए खोल दिया।
मनोरंजन के नए साधन पर विचार करना शुरू किया
बता दें कि, जब मोहित साहू ने अपने छत्तीसगढ़ वासियों के लिए मनोरंजन के नए साधन पर विचार करना शुरू किया, तब उन्हें ओटीटी माध्यम ही कारगर और सशक्त लगा। इस दौरान कई दूसरे नेशनल डिजिटल ओटीटी ऐप पहले से संचालित थे, परन्तु उनमें लोकल फॉर वोकल वाली बात नहीं थी, यानी क्षेत्रीय संस्कार और परंपरा का उनमें अभाव था, इस कमी को दूर करने मोहित साहू ने एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप की परिकल्पना की, और उसे अपने प्रदेशवासियों को डिजिटल माध्यम से परोसा भी, जो छत्तीसगढ़ का पहला न्यूनतम बजट में एंड्रॉयड, टीवी, एप्पल फोन, टैब और एंड्रायड फोन के जरिए हर हाथ में पूरे थियेटर का मजा देने का काम करता है।
