National
पीएम सूर्य घर योजना
12-Sep-2026
74
1 सोलर पैनल कितने का आता है? 3kW के लिए कितने पैनल चाहिए, Surya Ghar Yojana का उठाये लाभ
Solar Panel: सोलर पैनल की कीमत सभी के लिए एक जैसी नहीं होती। इसकी कीमत मुख्य रूप से पैनल की क्षमता, तकनीक और ब्रांड पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर 3 किलोवाट (kW) का सिस्टम तैयार करने के लिए 5 से 8 पैनल लग सकते हैं।
आजकल बिजली का बिल देखकर हर महीने लोगों का बजट बिगड़ जाता है। खासकर गर्मियों में जब एसी, पंखे, फ्रिज और दूसरे उपकरण लगातार चलते हैं, तब बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ती है। यही वजह है कि अब कई लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन सोलर लगवाने से पहले एक सवाल लगभग हर किसी के मन में आता है कि एक पैनल कितने रुपये का पड़ेगा और 3 किलोवाट के लोड के लिए आखिर कितने पैनल चाहिए होंगे? आइए इसके बारे में आसान तरीके से समझते हैं।
एक सोलर पैनल की कितनी कीमत?
Solar Panel Price: सोलर पैनल की कीमत सभी के लिए एक जैसी नहीं होती। इसकी कीमत मुख्य रूप से पैनल की क्षमता, तकनीक और ब्रांड पर निर्भर करती है। साल 2026 में भारत में एक सोलर पैनल की कीमत मोटे तौर पर 7000 से 23000 रुपये के बीच हो सकती है। उदाहरण के लिए, 400 से 450 वाट का सामान्य मोनोक्रिस्टलाइन पैनल करीब 9000 से 13000 रुपये में मिल सकता है।
वहीं, ज्यादा क्षमता और नई तकनीक वाले 560 से 600 वाट के TOPCon पैनल का दाम लगभग 16000 से 21000 रुपये तक जा सकती है। हालांकि यहां एक बात समझना जरूरी है। यह कीमत सिर्फ पैनल की है। पूरा सोलर सिस्टम लगवाने में इन्वर्टर, माउंटिंग स्ट्रक्चर, वायरिंग और इंस्टॉलेशन का खर्च भी जुड़ता है। 3 किलोवाट के लिए कितने पैनल लगेंगे?
अब बात करते हैं 3 किलोवाट (3000 W) सिस्टम की, इसके लिए कितने पैनल लगेंगे, यह सीधे तौर पर इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने वाट का पैनल खरीद रहे हैं।
-400 वाट के पैनल हैं तो करीब 8 पैनल
-450 वाट के पैनल हैं तो करीब 7 पैनल
-500 वाट के पैनल हैं तो करीब 6 पैनल
-540–550 वाट के पैनल हैं तो करीब 6 पैनल
-600 वाट के पैनल हैं तो करीब 5 पैनल
ऐसे में हम कह सकते है कि सामान्य तौर पर 3 किलोवाट का सिस्टम तैयार करने के लिए 5 से 8 पैनल लग सकते हैं।
3 किलोवाट सोलर से घर में क्या-क्या चलेगा?
यदि आपके घर में बिजली की खपत सामान्य है, तो 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम काफी काम का साबित हो सकता है। अच्छी धूप के दौरान इससे कई घरेलू उपकरण चलाए जा सकते हैं। बात दें कि घर में पंखे, एलईडी बल्ब, फ्रिज, TV, वाई-फाई राउटर, लैपटॉप और वॉशिंग मशीन जैसी चीजें आसानी से इस्तेमाल की जा सकती हैं।
एक 1 टन का इन्वर्टर एसी भी दिन के समय चलाया जा सकता है, लेकिन उस समय बाकी उपकरणों का लोड भी ध्यान में रखना होगा।रोज कितनी बिजली पैदा होगी?
सिर्फ यह जानना कि सिस्टम 3 किलोवाट का है, पर्याप्त नहीं है। असली फायदा इस बात से तय होगा कि आपके छत पर कितनी धूप मिलती है और पैनल किस दिशा में लगाए गए हैं। अच्छी परिस्थितियों में 3kW का सोलर सिस्टम औसतन 12 से 15 यूनिट बिजली प्रतिदिन पैदा कर सकता है।
सोलर लगवाने से पहले ये गलती न करें
सोलर सिस्टम खरीदते समय केवल सबसे सस्ता पैनल देखकर फैसला न करें। पैनल की क्षमता, तकनीक, ब्रांड, वारंटी, इन्वर्टर और इंस्टॉलेशन की गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
बता दें कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र परिवारों को रूफटॉप सोलर लगाने पर सरकारी वित्तीय सहायता भी मिल सकती है।
रोज कितनी बिजली पैदा होगी?
सिर्फ यह जानना कि सिस्टम 3 किलोवाट का है, पर्याप्त नहीं है। असली फायदा इस बात से तय होगा कि आपके छत पर कितनी धूप मिलती है और पैनल किस दिशा में लगाए गए हैं। अच्छी परिस्थितियों में 3kW का सोलर सिस्टम औसतन 12 से 15 यूनिट बिजली प्रतिदिन पैदा कर सकता है।
सोलर लगवाने से पहले ये गलती न करें
सोलर सिस्टम खरीदते समय केवल सबसे सस्ता पैनल देखकर फैसला न करें। पैनल की क्षमता, तकनीक, ब्रांड, वारंटी, इन्वर्टर और इंस्टॉलेशन की गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
बता दें कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र परिवारों को रूफटॉप सोलर लगाने पर सरकारी वित्तीय सहायता भी मिल सकती है।
1 महीने में लिख दी कहानी, 22 दिनों में पूरी हुई शूटिंग, ऐसे तैयार हुई हनुमान अंश
10-Sep-2026
126
फिल्म 'हनुमान अंश' जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है और दिलचस्प बात यह है कि इसका अंत एक सीक्वल के वादे के साथ होता है. अब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इस बारे में और भी कई बातें बताईं है. फिल्म 'हनुमान अंश' जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है और दिलचस्प बात यह है कि इसका अंत एक सीक्वल के वादे के साथ होता है. अब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इस बारे में और भी कई बातें बताईं है.
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए नम्रता सिंह ने कहा, 'हमने हमेशा इसे तीन पार्ट वाली सीरीज के तौर पर सोचा था. हमने इसे सबके सामने एक ट्रिलॉजी (तीन फिल्मों की सीरीज) के तौर पर पेश किया.'
पीएम मोदी ने मोलोनी को दी बधाई
07-Sep-2026
97
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लिए बेहतर और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए सहयोग जारी रखने की बात भी कही. उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, 'मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को इटली के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाली प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के विश्वास और भरोसे को दर्शाती है.'
जॉर्जिया मेलोनी ने रचा इतिहास
जॉर्जिया मेलोनी ने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला था. उनकी सरकार अब तक 1,413 दिन पूरे कर चुकी है. इस उपलब्धि पर मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खुशी जताई और इसे जिम्मेदारी की भावना के साथ स्वीकार किया. उन्होंने लिखा, 'आज हमारी सरकार इटालियन गणराज्य के इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन गई है.' मेलोनी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में उनकी सरकार ने रोजगार बढ़ाने, बेरोजगारी कम करने, परिवारों और कारोबारों को समर्थन देने, सुरक्षा मजबूत करने, सरकारी वित्त को जिम्मेदारी से संभालने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इटली की साख और प्रभाव को बढ़ाने के लिए काम किया है.
मेलोनी का राजनीतिक करियर
मेलोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. 22 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला ने रोम स्थित क्विरिनाले पैलेस में मेलोनी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. वह इटली के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं. मेलोनी ने 15 साल की उम्र में एक छात्रा और युवा आंदोलन की सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा था। 21 साल की उम्र में वह रोम प्रांत की पार्षद चुनी गईं और 27 साल की उम्र में 'एजियोन जियोवानी' पार्टी के युवा संगठन 'एलेन्जा नाजियोनाले' की
पीएम मोदी ने मोलोनी को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लिए बेहतर और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए सहयोग जारी रखने की बात भी कही. उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, 'मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को इटली के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाली प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के विश्वास और भरोसे को दर्शाती
भारत-अमेरिका संबंध : क्रिटिकल मिनरल्स और मजबूत सप्लाई चेन पर दोनों देशों के बीच बनी समझौता
03-Sep-2026
78
नई दिल्ली (एजेंसी)। नॉर्थ कैरोलिना के एशविले में आयोजित G20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान भारत और अमेरिका ने अपने आर्थिक संबंधों को नया विस्तार दिया है। भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) की आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
बैठक के प्रमुख बिंदु:
क्रिटिकल मिनरल्स पर साझेदारी: दोनों देशों ने स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा विनिर्माण और उन्नत तकनीक के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) तैयार करने पर सहमति व्यक्त की।
G7 प्लस और वैश्विक भूमिका: अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने G7 के नेतृत्व वाले महत्वपूर्ण खनिज संवादों में भारत की भागीदारी और G7 प्लस ढांचे में उसकी उभरती भूमिका की सराहना की।
नई दिल्ली बैठक का निमंत्रण: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी वित्त मंत्री को इस वर्ष के अंत में ‘भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी बैठक’ के लिए नई दिल्ली आने का औपचारिक निमंत्रण दिया है।
क्यों रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है यह कदम?
वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन के केंद्रित होने से होने वाले जोखिमों को कम करने के लिए दोनों देश स्रोतों में विविधता लाना चाहते हैं।
भारत के लिए: यह सहयोग भारत को प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के साथ मिलकर अनुसंधान, तकनीक साझा करने और महत्वपूर्ण संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करने का अवसर देता है।
अमेरिका के लिए: एक बड़ी अर्थव्यवस्था और तेजी से उभरते बाजार के रूप में भारत की भागीदारी अमेरिका के लिए इन रणनीतिक संसाधनों से जुड़े वैश्विक प्रयासों को मजबूती प्रदान करती है।
आगामी नई दिल्ली वार्ता में दोनों देश अपनी वित्तीय साझेदारी की समीक्षा करेंगे और क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़ी भविष्य की रणनीतियों को अंतिम रूप देंगे।
पीएम मोदी थेप्पाकडू हाथी शिविर में अपने दौरे के दौरान हाथी को गन्ना खिलाते नजर आए…
10-Apr-2023
897
पीएम मोदी थेप्पाकडू हाथी शिविर में अपने दौरे के दौरान हाथी को गन्ना खिलाते नजर आए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंच गए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बांदीपुर नेशनल पार्क में इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का शुभारंभ करेंगे। इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) दुनिया की सात प्रमुख बड़ी बिल्लियों यानि बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता के संरक्षण एवं सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जुलाई 2019 में विश्व नेताओं से इस पहल का आह्वान किया था, ताकि एशिया में इन जीवों के अवैध शिकार और व्यापार को रोका जा सके। बता दें कि देश में 2014 के बाद से इन सातों जीवों की आबादी बढ़ी है। इनमें बाघों की आबादी 33 प्रतिशत बढ़कर 2018 में 2,967 पर पहुंच गई, जबकि 2014 में यह 2,226 थी। बाघों की अंतिम गणना 2018 में हुई थी।
भोजपुरी फिल्मों का सुपरस्टार, बिहार की बहू सीमा ने थामा चिराग पार्टी का हाथ
04-Apr-2023
882
सालों तक अपनी मदमस्त अदाओं से भोजुपरी फ़िल्मों के दर्शकों को रिझानेवाली सीमा सिंह ने अब अपनी ज़िंदगी का सबसे अहम क़दम उठा लिया है. भोजपुरी फ़िल्मों की सुपरस्टार और बिहार की बहू सीमा सिंह ने बिहार के लोगों के सामाजिक उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत रहने वाले नेता चिराग पासवान की राजनीतिक पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का हाथ थाम लिया है. 71 नॉर्थ एवेन्यू नई दिल्ली में आज हुए हुए एक विशेष कार्यक्रम में सीमा सिंह ने ख़ुद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष
चिराग पासवान की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिनेमा की 'डांसिंग क्वीन' और 'आइटम क्वीन' के तौर पर मशहूर रहीं सीमा सिंह का पर्दे पर डांस देखकर लोग सिनेमाघरों में नाचने और सीटियां बजाने के लिए मजबूर हो जाया करते थे. 700 से ज़्यादा फ़िल्मों में अपनी आकर्षक मौजूदगी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनानेवाली सीमा सिंह के राजनीति में आने के फ़ैसले से उनके चाहनेवाले बेहद ख़ुश हैं.
बिहार को प्रगति की राह पर ले जाने के लिए प्रयासरत चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ जुड़ने के अपने फ़ैसले को लेकर सीमा सिंह ने कहा, "2018 में सौरव कुमार से शादी के बाद मैंने फ़िल्मों में काम करना तो छोड़ दिया था, मगर मैं हमेशा से बिहार की जनता के लिए कुछ करना चाहती थी. मेरे पति एक बिज़नेसमैन और फ़िल्म प्रोड्यूसर होने के साथ साथ एक अर्से से जनता दल (यूनाटेड) से जुड़े थे और राजनीतिज्ञ के तौर पर भी कार्यरत हैं. ऐसे में मुझे भी लगा कि बिहार के हितों और उसके सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील चिराग पासवान की पार्टी के साथ जुड़कर मैं भी प्रदेश के विकास में अपना योगदान दूं. यही वजह है कि मैंने और मेरे पति समाजसेवी और बिजनेसमैन सौरभ कुमार जी ने आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को ज्वाइन करने का फ़ैसला किया."
वे आगे कहती हैं, "बिहार की जनता ने, बिहारी समाज ने इतने सालों तक मुझे बहुत प्यार दिया, सम्मान दिया. ऐसे में मैं लोगों की सेवा कर उनके प्यार को लौटाना चाहती हूं. मैं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के विजन का पूरी तरह से समर्थन करती हूं. मैं यह वादा करती हूं कि मैं पूरी तन्यमता के साथ जनता के लिए काम करूंगी और आने वाले समय में पार्टी द्वारा दी जानेवाली हर ज़िम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाऊंगी."
उल्लेखनीय है कि पिछले एक दशक से भी ज़्यादा समय तक भोजपुरी फ़िल्मों में काम कर लोगों का मनोरंजन करनेवाली सीमा सिंह ने भोजपुरी के सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है. फिर चाहे वो रवि किशन हों, मनोज तिवारी हॊं, खेसारी लाल यादव हो या फिर पवन सिंह हों. भोजपुरी के तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम करते हुए सीमा सिंह ने लोगों से 'आइटम क्वीन' का खिताब हासिल किया.
सीमा सिंह की मुख्य भोजपुरी फ़िल्मों में राजा बाबू, दरोगा बबुनी, रक्त भूमि, शिव रक्षक, दीवाने , बम बम बोल रहा है काशी, बलमुआ तोहरे खातिर, एक लैला तीन छैला, नहला पे दहला, माई के कर्ज, लोहा पहलवान, तू ही तो मेरी जान है राधा, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, लज्जो, दबंग मोरा बलमा, करेला कमाल धरती के लाल, छपरा के प्रेम कहानी, जान तेरे नाम, बागी भइल सजना हमार, राजू बनल कलक्टर बाबू, हमसे बढ़कर कोन, जान हमार, दिलदार सजना का शुमार है.
9 न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को कॉलेजियम ने दी मंजूरी
12-Jan-2023
898
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 जनवरी को अपनी बैठक में बॉम्बे हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में वकील नीला केदार गोखले की पदोन्नति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के रूप में नौ व्यक्तियों के नामों को मंजूरी दी है।
Culture
राष्ट्रीय रंगमंच कार्यशाला शुभारंभ
01-Aug-2025
455
सजेगा संगीत और नृत्य का भव्य मंच "शाश्वतम 2025"
01-Apr-2025
744
Chhattisgarh
खेल संसाधन की कमी नहीं होगी: विष्णु देव सहाय
12-Sep-2026
83
प्रेस वार्ता, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स
06-Sep-2026
230
Star Poster
स्मार्ट सिनेमा
17-Mar-2023
900
Cinema Tv
Magazine
स्मार्ट सिनेमा, फरवरी 2023
18-Mar-2023
651
स्मार्ट सिनेमा, फरवरी 2023
18-Mar-2023
649
स्मार्ट सिनेमा, फरवरी 2023
18-Mar-2023
630