Award

कटक (ओडिशा) में आयोजित बायोस्कोप इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल – चित्र से चरित्र तक में रायपुर (छत्तीसगढ़) के युवा कलाकार योगेश अग्रवाल की लघु फिल्म ‘होप “का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म ने दर्शकों और फिल्म जगत की जूरी दोनों पर गहरी छाप छोड़ी।

फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता की संवेदनाओं को छूती है जो हमेशा बेटे की चाह रखता है, लेकिन अंततः उसे यह महसूस होता है कि असली सहारा और समझ उसकी बेटी से मिली है। यह भावनात्मक उलझन उसे भीतर तक झकझोर देती है और एक आत्मबोध के क्षण में वह शर्मिंदगी महसूस करता है।
 
योगेश अग्रवाल ने इस फिल्म में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया। दर्शकों ने न केवल उनके अभिनय को सराहा बल्कि फिल्म की कहानी और उसके संवेदनशील दृष्टिकोण को भी खूब पसंद किया।
 
इस फिल्म का निर्देशन मनीष माणिकपुरी द्वारा किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image