Chhollywood

करेला करू नहीं मिठावय...

 स्मार्ट सिनेमा - करेला करू नई मिठावय हाल ही में एलबम करेला करू नई मिठावय की शुटिंग शेड्यूल के दौरान मुलाकात में निर्माता निर्देशक अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि छालीवुड के सुपर स्टार करण खान और मोना सेन ने बहुत ही प्यारा सा रोल अभिनीत किया है। पति-पत्नी की नोक-झोंक को दर्शाता मार्मिक चित्रण के साथ परिवारिक एलबम बनाया गया है और उन्होंने बताया कि इस एलबम की एक और खास बात है, अभिनेता करण खान की दोनों पुत्रियों को एक्टींग करते देखा जा सकता है। अभिनेता दिनेश साहू एक दिलचस्प बात और बताई कि जब यह एलबम के लिए मैंने करण खान को बताया कि सांग करना है तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी और बोला यह गाना छोड़ नहीं सकता बस क्या था , फिर हीरोइन की बात तो आई तो बताया मैंने मोन सेन डिसाइड किया है उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा और तीन दिन के अन्दर शुटिंग पुरी कर ली गई। दिनेश साहू ने बताया लम्बे अंतराल के बाद करण खान और मोना जोड़ी को साथ में ला रहे हैं। इससे यह साबित हो जाता है कि करण मोना की जोड़ी को दर्शकों का खुब प्यार दुलार मिलने वाला है। एक सवाल के जवाब उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म मोला उहीच लड़की चाही  बहुत जल्द रिलीज की बात कही। एलबम रिलीज के बारे में बताया में राखी में रिलीज किया जाएगा। गीत अशोक तिवारी संगीत-स्वर विवेक निलेश शर्मा, स्वर-शिवानी जघेल, कोरियोग्राफर चंदन दीप कैमरा तामेश्वर देव साहू एमडी इंटरटेनमेंट सीजी चैनल रिलीज होगी। दिनेश साहू जल्द करण खान को लेकर फिल्म निर्माण करने वाले हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image