Culture

बुढ़ादेव की विशाल प्रतिमा स्थापित करने कांसा दान

 

 
 
       *छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं सर्व आदिवासी समाज के संयुक्त तत्वाधान में 08अप्रैल 2023 को राजधानी रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम ओपन ग्राउंड में बुढ़ादेव यात्रा के द्वितीय चरण में बुढ़ा तालाब रायपुर में बुढ़ादेव की विशाल प्रतिमा स्थापित करने कांसा दान महाउदिम का भव्य आयोजन किया गया था।*
    *पूरे प्रदेश भर से छत्तीसगढ़िया जन इस महाउदिम में कांसा दान कर सफल आयोजन के लिए हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए।* 
*आयोजन में विभिन्न जिलों से आए हुए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी वहीं बस्तर अंचल के आंगादेव, रेला पाटा, कर्मा नृत्य , गेंडी नृत्य ,पंथी नृत्य आदि कार्यक्रमों  की प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर एवं मंत्रमुग्ध कर दिया।*
*कांसा अर्पण के महाउदिम में प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना श्री अमित बघेल जी, क्रांति सेना के सेनानी गण एवं सर्व आदिवासी समाज के समस्त प्रदेश पदाधिकारी गण,जिला एवं ब्लाक अध्यक्ष गण सहित जिला महासमुंद से सर्व आदिवासी समाज की ओर से जिलाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर जी,जिलाध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोंड महासभा जिला महासमुंद श्री मनराखन ठाकुर जी,महासचिव श्री एसपी ध्रुव जी,श्री डीडी मांझी जी,श्रीमति भूमिका ध्रुव जी, श्री विजय नेताम जी,श्री दीपक जगत जी,श्री सुरेश मलिक जी,श्री अमृत जगत जी,श्री घांसीराम मरई जी,श्री गौकरण मरई जी,मनोहर ध्रुव जी,नीलकुमार ध्रुव जी,श्री बलराम ध्रुव जी अध्यक्ष खल्लारी ' द',जिलाध्यक्ष ध्रुव गोंड समाज युवा प्रभाग श्री सुरेंद्र ठाकुर जी,सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री हेमसागर बिंझवार जी ,उपाध्यक्ष युवा प्रभाग श्री कार्तिकराम बरिहा जी, पूरन शबर जी,श्री  लोकेश मांझी जी, इंद्र कुमार कुंजाम जी,एवं हजारों की संख्या में सर्व आदिवासी समाज जन सम्मिलित हुए।*

Leave Your Comment

Click to reload image