Culture

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव राजेश गुप्ता को मातृशोक, दशगात्र 19 मई को

 
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के सहायक कुलसचिव राजेश गुप्ता की माता श्रीमती अनन्ती गुप्ता का 74 वर्ष की आयु में गत् 10 मई 2023, दिन-बुधवार को स्वर्गवास हो गया। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिवार के द्वारा श्रीमती गुप्ता के प्रति विनम्र श्रध्दान्जली व्यक्त की गयी। कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चन्द्राकर और कुलसचिव प्रो.डॉ.आई. डी. तिवारी ने मृतात्मा की शांति तथा गुप्ता परिवार को दुख की यह घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। गुप्ता परिवार के निज निवास राहुल नगर, लखोली राजनाँदगाँव में 19 मई, शुक्रवार को दशगात्र है। तेरहवी और शांतिभोज 22 मई 2023 को दोपहर 12 बजे परशुराम भवन, पावर हाउस रोड राजनांदगांव में है।

Leave Your Comment

Click to reload image