Chhattisgarh

सर्व आदिवासी समाज छ. ग. को अपना नया प्रदेशअध्यक्ष प्राप्त हुआ "श्री अरविंद नेताम जी" के नये *प्रदेशअध्यक्ष मनोनीत किये गये*

 
छ. ग. सर्व आदिवासी समाज की प्रांतीय आम सभा बैठक आज *दिनाँक 9.4.2023* को राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित कंवर भवन में महत्वपूर्ण अत्यावश्यक बैठक आहूत किया गया जिसमें सर्व आदिवासी समाज के समस्त प्रांतीय कार्यकारणी , प्रमुख पदाधिकारी समस्त जिलाध्यक्ष के साथ हजारों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे जिसमे सामाजिक संगठनात्मक एवं आगामी राजनितिक विषयों को लेकर गम्भीर चिंतन मनन किया गया ततपश्चात सर्व आदिवासी समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जुझारू आदिवासी नेता *स्व. श्रीमान सोहन पोटाई जी* के दुःखद निधन होने के पश्चात रिक्त हुये प्रमुख *प्रदेशअध्यक्ष पद* की पूर्ति हेतु समस्त उपस्थित जिलाध्यक्षो द्वारा *श्रीमान अरविंद नेताम जी* के नाम पर प्रस्ताव के रूप में रखा गया जिसे रूढ़ी जन परम्परा आधार पर हजारों की संख्या में उपस्थित समस्त सामाजिक पदाधिकारीयों सदस्यों कार्यकर्ताओ द्वारा सर्व सम्मति से प्रस्ताव पर अपनी पूर्ण सहमति जताते हुये सर्व सम्मति से *श्रीमान अरविन्द नेताम जी* को *सर्व आदिवासी समाज छत्तीसग़ढ - नये प्रदेश अध्यक्ष* के रूप में मनोनीत किया गया 
 
 सर्व आदिवासी समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परम् सम्मानीय *स्व.श्रीमान सोहन पोटाई जी के दुःखद निधन* के उपरांत सर्व आदिवासी समाज छ. ग. के मूल संगठन में एक हताशा एवं निराशा का संचार व्याप्त हो गया था किंतू आज *श्रीमान अरविन्द नेताम जी का नये प्रदेश अध्यक्ष* रूप में मनोनीत होने पर सामाजिक एवं अनुभवी अपने वरिष्ठ मार्गदर्शक नये प्रदेशअध्यक्ष को पाकर पुरे सर्व आदिवासी समाज छ. ग. में हर्ष का संचार हो चूका है निश्चित तौर पर आगामी भविष्य में संगठन में मजबूती के साथ क्रांति का संचार होगा एवं हमे आशा सहित पूर्ण विश्वास है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमारे वरिष्ठ आदिवासी नेता *श्रीमान अरविन्द नेताम जी* के दूरदर्शी अनुभव का लाभ पुरे सर्व आदिवासी समाज को प्राप्त होगा एवं उनके मार्गदर्शन नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज छ. ग. को एक नई ऊर्जा के साथ समाज को एक नई दिशा प्राप्त होगी 
 
।। एक तीर एक कमान - सर्व आदिवासी एक समान ।

Leave Your Comment

Click to reload image