छत्तीसगढ़ में पंजाब एंड सिंध बैंक के नए ब्रांचो का विस्तार कर बैंकिंग सेवा बढ़ाएंगे:साहा
08-Aug-2025
65
भारत न्यूज रायपुर। पंजाब एंड सिंध बैंक शुरू की गई नवीन पहलों जैसे कि डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं, नवीन उत्पाद योजनाएं, एमएसएमई क्षेत्र को दिए जा रहे वित्तीय सहयोग, तथा समावेशी बैंकिंग प्रयासों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वरूप कुमार साहा कहा कि बैंक ने ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
बैंकिंग उत्पादों, ग्राहक सेवा गुणवत्ता और डिजिटलीकरण की दिशा में हो रहे नवाचारों के साथ ही बैंकिंग को केवल सेवा नहीं, बल्कि एक अनुभव बनाने की दिशा में सभी को योगदान देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बैंक के बर्तमान और भविष्य के रणनीतिक दृष्टिकोण पर पत्रकारों से जानकारी साझा किया। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी स्वरूप दास गुप्ता (वित्तीय सलाहकार), राजेन्द्र कुमार रैगर (महाप्रबंधक) तथा तारा चंद मीणा (आंचलिक प्रबंधक, भोपाल) के अलावा बैंक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी बैंकिंग आवश्यकताओं, सुझावों और अपेक्षाओं को जानने के लिए वे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे है। इसी परिप्रेक्ष्य में कल वे बिलासपुर गए थे और रायपुर में ग्राहकों से मिलकर उनकी जिज्ञासाओं में जाना और उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास में मुलाकात कर बैंक से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि रायपुर जैसे उभरते शहरी केंद्रों में बैंक अपनी उपस्थिति को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कार्य कर रहा है, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति दी जा सके।