श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े जी कैबिनेट मंत्री कलाकारों के उत्थान के प्रस्ताव रखा
*माननीया श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े जी कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण विभाग मंत्री के सौजन्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय श्री विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से छत्तीसगढ़ प्रदेश के कलाकारों के विभिन्न मांगों को सक्षम उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री जी को विस्तार पूर्वक प्रदेश अध्यक्ष श्री गुरुदास मानिकपुरी जी एवं माननीय श्री रमेश कुमार गुप्ता जी प्रदेश उपाध्यक्ष ने अवगत कराया जिसे माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी ने बहुत स्नेह पूर्वक पत्रों को पढ़ा और सुना और अतिशीघ्र सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया 20 अगस्त के पहले कलाकारों का ग्रेडेशन, ग्रेडिंग समिति में सदस्य मनोनीत करने कलाकारों का लंबित भुगतान, पेंशन, जनसंपर्क विभाग कला जत्था कार्यक्रम, सहित सभी मांगों पर अतिशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने को कहा है। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रदेश संरक्षक माननीय श्री सुरेश कुमार ठाकुर जी, प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री गुरुदास मानिकपुरी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री रमेश कुमार गुप्ता जी, माननीय श्री महेन्द्र कुमार मार्कों जी, माननीय श्री रमेश पैकरा जी, माननीय श्री पारस पैकरा जी, माननीय श्री धरमपाल जी छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ ने प्रतिनिधित्व किया।*