Culture

सजेगा संगीत और नृत्य का भव्य मंच "शाश्वतम 2025"

भिलाई: भिलाई के कला प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। रूप रागिनी म्यूजिक एकेडमी और आर एंड आर डांस एकेडमी संयुक्त रूप से आगामी 4 मई 2025 को "शाश्वतम 2025" नामक अखिल भारतीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही हैं। यह भव्य आयोजन सेक्टर 4 स्थित एसएनजी स्कूल ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें देश भर के प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता की निर्देशिका रूपाली साखरे और रश्मि देशमुख ने बताया कि "शाश्वतम 2025" में विभिन्न आयु वर्गों के लिए अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं। इनमें सब जूनियर (3 से 10 वर्ष), जूनियर (11 से 17 वर्ष), और सीनियर (18 वर्ष और उससे अधिक) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ग्रुप डांस और सुपर मॉम श्रेणी में कोई आयु सीमा नहीं है।
इस वर्ष प्रतियोगिता में खास आकर्षण डीआईडी सुपर मॉम सीजन 3 की टॉप 4 फाइनलिस्ट अनिला राजन होंगी, जो सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
 
गया है। समूह में अधिकतम 8 और न्यूनतम 4 सदस्य हो सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी 20 अप्रैल 2025 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित नियम और शर्तें लागू होंगी।
"शाश्वतम 2025" में संगीत की विभिन्न विधाओं जैसे क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फोक, लाइट म्यूजिक, भजन और बॉलीवुड को शामिल किया गया है। वहीं, वाद्य यंत्रों में विंड, स्ट्रिंग, ताल और इलेक्ट्रॉनिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां होंगी। नृत्य की बात करें तो सोलो और ग्रुप दोनों ही श्रेणियों में क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फोक, वेस्टर्न और बॉलीवुड नृत्य शैलियों में प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। इस बार सुपर मॉम नामक एक विशेष श्रेणी भी जोड़ी गई है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 91317 21190 और 7489598081 पर संपर्क कर सकते हैं। "शाश्वतम 2025" निश्चित रूप से भिलाई के कला परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image