Chhollywood
मोर छंईया भुंईया 3
17-Mar-2025
58
Related Posts
राजश्री म्यूजिक और महेंद्र फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा का भव्य प्रर्दशन 17 जनवरी को, प्रदेश के 26 सिनेमाघरों में होगी रिलीज रायपुर। राजश्री म्यूजिक और महेन्द्र फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा 17 जनवरी, शुक्रवार को प्रदेश के 26 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाला है। फिल्म के निर्माता महेन्द्र महेश्वर, लेखक-निर्देशक, सहनिर्माता अरविन्द कुर्रे हैं। मुख्य किरदारों में राजश्री म्यूजिक के सर्वाधिक पसंदीदा गीतों में एक...दबा बल्लू फेम किशन सेन और उनके अपोजिट मंजिमा शांडिल्य शामिल हैं। अब तक होने वाले फिल्म निर्माण में मनोरजंन मुख्य उद्देश्य रहा है, इस फिल्म का भी यही ध्येय है, परन्तु इसके अलावा भी एक पुनीत लक्ष्य के साथ इससे होने वाली इनकॅम से गरीबों के लिए हाॅस्टिपल खोलना मुख्य है। फिल्म के अभिनेता किशन सेन, अभिनेत्री मंजिमा शांडिल्य ने कहा कि फिल्म का आकर्षणता, मनोरंजन और अनोखे गीत-संगीत, बेहतर लुक्स होते हैं, परन्तु यह पहली फिल्म है जिसमें जनता और समाज के लिए समर्पण के भाव समाहित है, इसलिए इस फिल्म को करते हुए मन गर्व क