स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड 2025*
14-May-2025
82
*स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड 2025*
रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की ऐतिहासिक फिल्म घर द्वार (1965) की सह-निर्मात्री स्व. श्रीमती चंदकली पांडे की 75वीं जयंती के अवसर पर स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड 2025 का आयोजन अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती, रायपुर में संपन्न हुआ।जिसमें वर्ष 2024 में रिलीज़ हुए वीडियो म्यूजिक एलबम्स कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत जगत के उभरते और अनुभवी कलाकारों, तकनीशियनों और रचनाकारों को विशेष सम्मान दिया गया। स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड में मुख्य अतिथि नीरज निगम के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश पांडेय ने की, विशिष्ट अतिथि में संतोष कुर्रे, गौतम कुमार, रिंकू रजा, दिग्विजय शर्मा, राजेन्द्र सिन्हा, बंशी अग्रवाल शामिल हुए। एलबम अवार्ड के लिए ज्यूरी में इरफान खान (फिल्मकार), उत्तम मंडल (मंडल ग्राफिक्स) थे।
अवार्ड विनर
बेस्ट एलबम
हम तो आदिवासी हन
बेस्ट गीतकार
चंदन दीप (मोर जान बर पावडर)
बेस्ट संगीतकार
सोहेल रंगारी, चंदन दीप (मोर जान बर पावडर )
बेस्ट अरेंजर:
त्रिभुवन साहू (मोर जान बर पावडर)
बेस्ट ऑडियोग्राफर:
परवेज खान ( हम तो आदिवासी हन )
बेस्ट गायक (मेल):
हिरेश सिन्हा (हम तो आदिवासी हन)
बेस्ट गायक (फीमेल):
कंचन जोशी ( दिल म तोर मया)
बेस्ट निर्देशक
चंदन दीप ( मोर जान बर पावडर )
बेस्ट एडिटर
भूमित साहू (हम तो आदिवासी हन)
बेस्ट स्टोरी/स्क्रीन प्ले
चंदन दीप (मोर जान बर पावडर)
बेस्ट एक्ट्रेस
आकांक्षा बंजारे ( खिंच ले फोटो )
बेस्ट एक्टर
जागेश वर्मा ( दिल म तोर मया )
बेस्ट सिनेमाटोग्राफर
भूमित साहू (हम तो आदिवासी हन)
बेस्ट कोरियोग्राफर
वी सागर & भूषण साहू (मया वाला टूरा )
बेस्ट डांस ग्रुप
क्यूंस ऑफ बस्तर (मया वाला टूरा)
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर (संयुक्त)
अर्जेंट गुलशन (मया वाला टूरा)
जयश कामवारूपव ( आंखी म लुका लुहं )
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर
राकेश यादव एवं टीम ( हम तो आदिवासी हन)
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट
सृष्टि साहू ( मया वाला टूरा )
---